आदर्श वाक्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आदर्श वाक्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 19 जुलाई 2014

सोमवार, 14 जुलाई 2014

प्रेम दान

एक आदमी रास्ते से गुजर रहा है और एक भिखमंगे ने उसके सामने हाथ फैलाया। 

उस आदमी ने अपनी जेबें तलाशी। संयोगवश कुछ था नही उसके पास।

उसने भिखमंगे के हाथ में अपना हाथ रख दिया और कहा: भाई! मुझे क्षमा कर। अभी मेरे पास कुछ भी नहीं। कल जब आऊंगा तो जरूर कुछ लेकर आऊंगा।
उस भिखमंगे की आंखें गीली हो गयी। उसने कहा अब लाने की कोई जरूरत नहीं; जो देना था, तुमने दे दिया।

तुमने मेरे हाथ में हाथ रखा। ऐसा करनेवाले तुम पहले आदमी हो। तुमने मुझे भाई कहा; तुम मेरे पहले दाता हो। अब और कुछ की जरूरत नहीं।

बस, मेरे पास दो घड़ी बैठ जाओ। यह हाथ मेरे हाथ में रहने दो। यह पहला हाथ है, जो मेरे हाथ में आया। धन देने वाले तो बहुत मिले हैं, प्रेम देने वाला कोई भी नहीं मिला। और भाई तो मुझे किसी ने कहा ही नहीं। यह शब्द कितना प्यारा है!

वह भिखमंगा कहने लगा—इसमे कितना मधुरस है! तुमने मुझे सब दे दिया। कभी यहां से गुजरो, तो मेरे हाथ में हाथ देकर क्षण भर बैठ जाया करे। फिर कभी मुझे भाई कहकर पुकारना।

तुम्हारे पास कुछ हो ना हो! किसी को भाई कहकर तो पुकार सकते हो। 


इतने कृपण तो मत हो जाओ कि किसी को प्रेम देना भी कठिन हो जाये! भाई कहना भी मुश्किल हो जाए!

रविवार, 3 नवंबर 2013

बुधवार, 30 अक्टूबर 2013

अहम् अखिलम् जगत!

भगवान कहते हैं कि मैं ही तो सारा जगत हूँ।
कण-कण में पत्ते-पत्ते में मेरी ही तो सत्ता है। 
इसलिए सभी से प्रीत करो। सभी का सहयोग करो। 

जीवा जीवस्य जीवनम्!

जीव ही जीव का जीवन है!

अपनत्व हमारी साधना है!

हमारे मन से परायेपन का भाव जितना दूर होगा 
परमेश्वर हमारे उतना ही करीब होगा।

अखिल ब्र्ह्मांड को अपने ही
अस्तित्व का विस्तार मानना हमारी साधना है। 

आनंद हमारा परिचय

सुख में न इतराते और 
दुःख में न घबड़ाते हुए 
सम दशा में रहने का नाम 
आनंद  है।

यह आनंद ही हमारा परिचय है। 


शनिवार, 14 अप्रैल 2012

Just Drop "I" n' "Want" To Be "Happy."

Someone once asked Lord Buddha-


Lord! I want to be happy. Is there a way?

Buddha replied- 
Just drop "I" and "Want" and you are "Happy."

"I" denotes we have "ego",

The perennial mother of all the Worldly Problems.
Similarly, "Want" denotes the never exhausting "Desires."

Unless we get rid of these two, we simply can never be Happy.

शनिवार, 17 दिसंबर 2011

अगर वही करोगे!

अगर वही करोगे जो करते आये हो

तो वही मिलेगा जो मिलता आया है

कुछ नया और कुछ बेहतर चाहते हो तो कुछ नया और बेहतर करो


गुरुवार, 29 सितंबर 2011

बेहतरी के लिए बदलिए

हमारे साथ वही हुआ है,

वही हो रहा है और

वही होगा जिसके हम पात्र हैं!
अगर कुछ बेहतर चाहते हो तो बेहतर करो!

बुधवार, 1 जून 2011

खुद जिम्मेदार हैं हम

प्रिय रविन्द्र, 
बात कड़वी है. लेकिन सच्ची भी है.

हमारे साथ वही हुआ है, वही हो रहा है और वही होगा जिसके हम पात्र हैं.

अगर हम चाहते हैं कि हमारे साथ कुछ बेहतर हो तो हमें अपनी पात्रता बेहतर बनानी होगी.
कृष्णं शरणमं मम्